Header Ads Widget

Share Market Kya Hai

                          

                                 Share Market Kya Hai 


share market kya hai

 
सबसे पहले तो ये जान लेना बहुत जरूरी है कि share market kya hai। इसको हम बहुत ही आसान शब्दों में जानेंगे जब भी आप शेयर मार्केट के बारे में सुनते होगे तो आपके मन में ख्याल आता होगा । 

ये तो बहुत ही हिसाब किताब करने वाली जगह है या  मार्केट को बहुत अच्छे से जानने वाले लोग ही इसको समझ पाते होंगे । इसके लिए तो बहुत तजुर्बे की जरूरत है ।

और यहां से पैसे कमाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा होना भी जरूरी है । अगर आपके मन में भी ऐसे विचार आते है शेयर मार्केट का नाम सुनते ही , तो हम आपको बता दे कि बहुत हद तक आपका सोचना सही है । 

लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि हम और आप जैसे लोग इसे बिलकुल नहीं समझ सकते या फिर शेयर मार्केट से पैसे नही कमा सकते । 

जो लोग शेयर मार्केट में आज बहुत अच्छा कर रहे है वो भी कभी इससे अनजान रहे होंगे लेकिन उन्होंने सीखा समझा और आज कमा रहे है । ठीक इसी तरह यदि हम भी सीखे समझे तो हम भी कमा सकते है । 


stock market



लेकिन यहां सीखने वाले लोग बहुत कम है। और जो सीखते है  उनसे हमे समझ नही आता क्योंकि वो बहुत ही जटिल भाषा में सीखते है । आज आपने इस पोस्ट को गूगल में सर्च किया है कि share market kya hai तो आप जाहिर तौर पर शेयर मार्केट को जानना  चाहते है । 

तो  हम आपको इस पोस्ट में बहुत ही आसान शब्दों और उद्धरण के द्वारा बताएंगे कि share market kya hai 
होता है और शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए जाते है । 

History of stock market


तो चलिए शुरू से शुरुआत करते है ताकि आपके मन में फिर शेयर मार्केट को लेकर कोई भी सवाल न रहे । सबसे पहले तो हम ये जानेंगे की शेयर मार्केट की उत्पत्ति कैसे और कब हुई। शेयर मार्केट की जरूर ही क्यों पड़ी।

 लगभग 1600 ईस्वी में सबसे पहले शेयर मार्केट का जन्म हुआ । और इसके पीछे कहानी ये थी कि उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी और डच कंपनियां अपने समुद्री जहाज से व्यापार करती थी । उस समय तक पुरी दुनिया का नक्शा नहीं खोजा गया था । 


ऐसे में ये कंपनियां अपने जहाज पर निकल जाती थी नए देशों को खोजने में । लेकिन इस सफर में बहुत ज्यादा पैसे की जरूर पड़ती थी । क्योंकि ये सफर 6 से 8 महीने ये साल या 2 साल तक का भी हो सकता था । और उस समय बहुत उन्नत तकनीक के जहाज भी नही हुआ करते थे । 

origin of stock market



इस सफर या खोज में बहुत ज्यादा खर्चा होने की वजह से लोगो के मन में ख्याल आया कि क्यों ना हम लोगो से पैसे इकट्ठा करे और जब हम सफर पूरा करके वापस आए तो वहा से जितना भी खजाना या जो कुछ भी हमे मिले उसे हम लोगो के साथ बांट लेंगे ।

 और जब ये विचार ईस्ट इंडिया कम्पनी और बाकी कंपनियों ने लोगो के सामने रखा । तो लोगो को भी ये विचार अच्छा लगा । और इस तरह से पहले बार जहाज के सफर में निकलने से पहले बंदरगाह पर अब पैसे इकट्ठे किए जाने लगे । 

जो लोग भी जगहों पर पैसा लगाना चाहते थे वो बंगरगाह पर जहाज के सफर में निकलने से पहले पहुंच जाते थे । और अपने तरफ से जितना देना चाहते थे वो देते थे । इससे दोनो को ही फायदा होने लगा था । 

origin of stock market



जहाज के मालिक को भी क्योंकि  उनको बहुत से पैसे मिल जाते थे सफर को पूरा करने के लिए । और आम लोगो को भी क्योंकि उनको बैठ बिठाए अपने पैसे के बदले में दोगुना और तिगुना मिल जाया करता था । 

लेकिन धीरे धीरे इसमें नुकसान भी होने लगा । क्योंकि सफर में जाने वाली जहाजे कभी कभी वापस नहीं आ पाती थी । जिसके बहुत से कारण होते थे जैसे समुद्री तूफान में जहाज का डूब जाना या समुद्री लुटेरों द्वारा लुट लिया जाना । 

ऐसे में जो भी आम लोग इन जहाजों पर पैसा लगा के रखते थे । उनका पैसा भी डूब जाता था । इसलिए अब लोगो ने एक ही जहाज पर पूरा पैसा लगाने की बजाए उसी पैसे को थोड़ा थोड़ा बांटकर अलग अलग जहाजों पर लगाने लगे ।

history of share market



 इससे यदि एक जहाज डूब जाए या लूट लिया जाए तोभी दूसरी जहाज तो जरूर वापस आयेगे और उनको फायदा होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि सभी जहाज डूब जाए या सबको लूट लिया जाए। तो इस तरह से सबसे पहले share market का जन्म हुआ और वो भी समूद के किनारे बंदरगाह पर । 


शेयर मार्केट क्या है और कैसे चलता है ?



आज की तारीक में भी वही होता आ रहा है । बस समय और जगह बदल गए है । पहले लोग पैसा लगाने के लिए बंदरगाह यानी समुद्र किनारे जहाजों के पास जाते थे ।अब वही काम BSE (Bombay stock exchange) और NSE (National stock exchange) पर होता है ।

शेयर मार्केट देश की बड़ी बड़ी कंपनिया अपने आपको लिस्ट करती है । जिन कंपनियों को अपने कंपनी बड़ी करनी होती है और उसके लिए पैसे की जरूरत होती है वो शेयर मार्केट में आती है । 

बिलकुल वैसे ही जैसे पहले जहाज के मालिक बंदरगाह पर आते थे लोगो से पैसे इकट्ठे करने के लिए । आज जो भी कंपनी पहली बार शेयर मार्केट को खुद को लिस्ट कराती है । वो अपनी कंपनी का कुछ शेयर यानी हिस्सा बेचती है लोगो के बीच । 

जिसे IPO बोला जाता है । Initial public offering। जैसे किसी कंपनी ने अपनी कंपनी का 60% share  खुद रख लिया और 40% शेयर लोगो के बीच निकाल दिया बेचने  के लिए । 


IPO


अब लोग इस कंपनी के 40% share को खरीदते है और जिसके बदले में कंपनी को पैसा देते है । कोई भी कंपनी हो 50% से ज्यादा शेयर अपने ही पास रखती है । 

शेयर मार्केट में खुद को लिस्ट करने से कंपनी के पास अच्छा खासा पैसा आ जाता है । जिसे वो बिजनेस को और बहुत बड़ा कर सकता है । और लोगो के पास भी उस कंपनी का कुछ शेयर आ जाता है जिससे वो भी कंपनी में कुछ हिस्से के मालिक हो जाते है । 

यदि कंपनी को फायदा होता है तो लोगो को भी उसका फायदा पहुंचता है ।और यदि कंपनी को नुकसान होता है तो लोगो को भी नुकसान सहना पड़ता है । बिलकुल उस जहाज के जैसे।

शेयर कैसे खरीदते है ?


अब कंपनी ने जो 40% शेयर लोगो के बीच में निकाला था उसको लोग आपस में अपने हिसाब से खरीद और बेच सकते है । और उस share की खरीद बिक्री लोगो के बीच चलती रहती है । कोई खरीद इसको बेच देता है । 

फिर जिसने उसे खरीदा वो उसको   अपने खरीदे हुए कीमत से ज्यादा दाम पर बेच देता है ।ऐसे करके लोग पैसे बनाते रहते है । इसी को Trading बोला जाता है । Trading भी बहुत तरह के होते है । 

जैसे यदि आपने आज ही कुछ शेयर खरीदे और आज ही मार्केट बंद होने पहले बेच दिए तो उसको intraday बोला जाता है । और यदि आप उस share को खरीद कर आज नही बेचते और सही समय का इंतजार करते है उसके बाद आप बेचते है तो ये  फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग में आ जाता है । 

Future trading ऑप्शन ट्रेडिंग में भी फर्क है । जिसको हम आगे समझेंगे। और ये जो खरीद बिक्री होती है ये पहले तो मुंबई और दिल्ली के स्टॉक एक्सचेंज के बिल्डिंग पर जा कर की जाती थी । जैसे ही सुबह 9 बजे बाजार खुलता था ।खरीद और बिक्री शुरू हो जाती थी । 

लेकिन अब आप घर बैठे ही शेयर की खरीद बिक्री कर सकते है । इसके लिए आपको शेयर मार्केट की बिल्डिंग पर दिल्ली और मुंबई नही जाना होगा। शेयर की खरीद और बिक्री करने के लिए आपको Demate account बनाना होता है । 

share market broker in india 


जहा पर आप शेयर को खरीद और बेच पाएंगे। कोई भी कम्पनी के शेयर जो आप डायरेक्ट नही खरीद सकते । इसके लिए आपको ब्रोकर के जरिए खरीदना पड़ता है । ये ब्रोकर share market के द्वारा सर्टिफाइड किए जाते है ।

 ये ब्रोकर हो आपको खरीदने और बिछवाने का काम करते है । और इसके लिए वो कुछ पैसे आपसे चार्ज करते है। इन ब्रोकर की अपनी कंपनी होती है । जैसे आपने नाम सुना होगा । Zeroda, upstock, motilal oswal, और भी बहुत से ब्रोकर है ।

Stock market kya hai 


भारत में दो stock exchange है एक NSE National stock exchange और दूसरा बंबई स्टॉक एक्सचेंज। दोनो एक्सचेंज में बहुत से कंपनियां लिस्ट होती है । लेकिन पूरा भारतीय बाजार का अभी क्या हाल चाल है । 

बाजार ऊपर है यानी फायदे में है या नुकसान में चल रही है ।ये जानने के लिए NSE में लिस्ट हुई 50 सबसे बड़ी  कंपनियों का रिकॉर्ड देखा जाता है । इनी 50 कंपनियों का अनुपात निकाला जाता है । 

nse



बाकी चोटी मोटी कंपनियों को छोड़ दिया जाता है । क्योंकि यही 50 बड़ी कंपनी पूरे बाजार को नियंत्रण करती है । और ये 50 कंपनी की स्थिति को ही nift fifty बोला जाता है । 50 कंपनी को एक साथ दर्शाने के लिए nift fifty शब्द का इस्तेमाल किया जाता है ।  

इसी प्रकार Bombay Stock Exchange  BSE में भी बहुत सी कम्पनी लिस्ट है । लेकिन केवल ऊपर के सबसे बड़े 30 कम्पनी के अनुसार ही बाजार को आंका जाता है ।

 और इस प्रकार BSE का बाजार मात्रक (यानी की 30 बड़ी कम्पनी का दशा या स्थिती को ही Sensex बोला जाता है । आज  sensex 2% ऊपर है यानी 30 बड़ी कम्पनी को देखा गया और किसी में नुकसान चल रहा है और  किसी में फायदा लेकिन मिला जुलाकर 2% का फायदा दिख रहा है ।

bse



तो आप समझ ही गए होंगे की share market kya hai . share market कुछ नही बल्कि एक बाजार है जहां कंपनी अपने लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए आती है ।और लोग उन कंपनी के शेयर को कम दाम में खरीद के उसे ज्यादा दाम में बेचने या पैसा कमाने के लिए आते है ।

 और इन दोनो के बीच में ब्रोकर लोगो को खरीदने और बेचने का जगह देती है और उनको मदद करती है और इसके लिए वो कुछ पैसे लेते है । और इन सब कार्यक्रम पर SEBI की नजर रहती है । 

जो सरकार के द्वारा नियंत्रित की जाती है। और इस बात को सुनिश्चित करती है की यहां किसी तरह का धोका धडी या गलत काम ना हो । और ऐसा होने पर SEBI को कानूनी कारवाई करने का अधिकार है । 

यदि आप सीखना चाटे है की हरे मार्केट में Trading कैसे की जाती है । लोग यहां से पैसे कैसे कमाए है । और इसके लिए क्या क्या करना होगा तो हमारी अगली पोस्ट को जरूर पढ़े। वहां पर हम इसके विषय में बात करेगे और सीखेगे । 

तो मैं उम्मीद करता हूं कि आपको share market kya hai अच्छे से समझ आ गई होगी । 




धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ