Blog kaise banaye
यदि आप इंटरनेट मे ये Blog kaise banaye सर्च कर रहे है । इसका मतलब है ब्लॉगिंग क्या होता है ये आप अच्छे से जान चुके है । ब्लॉग बनाना बहुत आसान है । आप इसे फ्री मे भी बना सकते है ।
आप जो ये पोस्ट पढ़ रहे है ये भी फ्री मे बनाई गई ब्लॉग है । ब्लॉग बनाने के लिए आपके पास एक मोबाइल या लैपटाप होना चाहिए । लैपटाप या कम्प्युटर हो तो बहुत अच्छा है ।
क्यूंकी इसमे ब्लॉगिंग करना आसान होता है । लेकिन यदि आपके पास लैपटाप या कम्प्युटर नहीं है तोभी कोई बात नहीं , आप मोबाइल से भी कर सकते है । और दूसरी चीज़ आपके पास इंटरनेट होना चाहिए ।
तीसरी चीज़ आपको एक ईमेल id की जरूरत होगी । जो की सबके पास होती है जैसे ही आप कोई भी मोबाइल या कम्प्युटर खरीदते हो तो सबसे पहले ईमेल id ही बनाना पड़ता है । इसेक अलावा और किसी भी चीज़ की जरूरत नहीं है । और बाकी की चीजे हम आगे सीखेगे ।
तो चलिये सबसे पहले फ्री मे ब्लॉग कैसे बनाए ये सीखते है ।
आप फ्री मे ब्लॉग बना रहे हो । इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि इसकी मान्यता कम होगी । या ये गूगल पर रैंक नहीं करेगी । ऐसा कुछ भी नहीं है ।
फ्री और पैड ब्लॉग मे सिर्फ इतना ही फर्क है कि फ्री मे आपके पास अपने ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा seo और customize नहीं कर पाएगे । आपको फ्री मे जितना ऑप्शन मिलता है उसी का इस्तेमाल कर पाएगे ।
इसलिए आप इसमे लिमिटेड चीजे ही कर पाएगे । लेकिन आप इससे शुरुआत कर सकते हो । बाद मे जब आप इसमे अच्छा करने लगो तो आप पैड version की तरफ जा सकते हो ।
Blogger account kaise banaye

यहा पर आपको किसी होस्टिंग की जरूरत नहीं होती है । गूगल आपके यहा सब कुछ उपलब्ध कराता है । यहाँ पर आपके ब्लॉग का hack होने की संभावना भी बहुत कम होती है ।
और आपके ब्लॉग की स्पीड भी अच्छी रहती है । और गूगल अपने प्रॉडक्ट को ज्यादा ध्यान भी देता है । इसलिए आप blogger कॉम पर आ कर बेझिझक ब्लॉग बनाना शुरू कर सकते है।
आप जैसे ही blooger.com सर्च करते आपके सामने ब्लॉगर का पेज खुल कर आ जाएगा । यहाँ पर आपको अपना ईमेल से साइन अप कर लेना है । बहुत आसान है ।
Mobile se blog kaise banaye
आपको अपना ईमेल और पासवर्ड डालना है और साइन अप पर क्लिक करना है । आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा , जहां पर आपको अपने वैबसाइट का का नाम और url चुनने को कहा जाएगा ।
अपने वैबसाइट का नाम और url चुन कर save बटन पर क्लिक कर दे । और इस तरह आपकी ब्लॉगर की dashboad तैयार हो गई । अब आप यहा पर न्यू पोस्ट वाले सेक्शन मे जा कर पोस्ट लिखना शुरू कर सकते है ।
पोस्ट लिखने के लिए सभी चीजे यहाँ पर आपको मिल जाती है । पोस्ट लिखते समय सबसे पहले आपको पोस्ट का टाइटल देना है उसके बाद अपने पोस्ट को लिखना है । आप यहाँ से अपने पोस्ट का फॉन्ट , paragraph , कलर और साइज़ भी बदल सकते हो ।
आप यहाँ पर अपने पोस्ट मे किसी भी लिंक को add कर सकते हो । साथ ही आप फोटो या विडियो को भी अपने पोस्ट के साथ लगा सकते हो । पोस्ट को अच्छे तरीके से लिखने के बाद आप अपने पोस्ट को पब्लिश कर सकते है ।
जिसके बाद आपका पोस्ट गूगल मे पब्लिश हो जाएगा । लेकिन यहा पर और भी बहुत से काम है जो आपको करने पड़ते है । जैसे आपको अपने ब्लॉगर setting करनी पड़ेगी ।
और अपने पोस्ट को गूगल मे इंडेक्स कराने के लिए गूगल सर्च console का भी इस्तेमाल करना होगा । इस पर हम अलग से एक पोस्ट लेकर आने वाले है , जहा हम आपको बताएगे । गूगल सर्च कोनसोल क्या होता है । ब्लॉगर की सेटटिंग कैसे करनी है ।
फ्री मे ब्लॉग बनाना तो हमने सीख लिया । लेकिन जैसे जैसे आप ब्लॉगिंग मे एक्सपेर्ट होते जाओगे । आपको पैड version की जरूरत महसूस होने लगेगी । क्यूंकी आप अपने ब्लॉग को और अच्छे से customize करना चहेगे।
और अपने ब्लॉग मे ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन शामिल करना चाहेगे । जिससे आप जल्दी से जल्दी अपने ब्लॉग को गूगल पर रैंक करा सकते है । इससे आपको पहले से ज्यादा फ़ायदा होगा ।
Worldpress par website kaise banaye
paid version इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले डोमेन खरीदना पड़ेगा । डोमेन यानि अपने वैबसाइट का नाम । ये डोमेन आप बहुत से जगह से खरीद सकते हो जैसे आपने godaddy का नाम सुना होगा ।
इसके अलावा bigrock , namecheap और भी बहुत से डोमेन स्टोर है । जहां से आप डोमेन खरीद सकते हो । बहुत सारे डोमेन extention आते है । जैसे कॉम org in xyz online us ।
इन सब extension यानि की आप address भी बोल सकते हो , इन सबका अलग अलग मतलब होता है । जैसे in यानि कि ये इंडिया मे इस्तेमाल किया जाने वाला वैबसाइट बनेगा । org ये किसी orgniszation कि वैबसाइट के लिए इस्तेमाल किए जाते है ।
इसी तरह से com जो कि सबसे टॉप लेवेल डोमेन होता है । इसे वर्ल्ड वाइड इस्तेमाल किया जाता है । किसी भी तरह की वैबसाइट के लिए । हर डोमेन की अलग अलग कीमत होती है ।
आपको कोई एक डोमेन नाम खरीदना होगा । उसके बाद आप आपको होस्टिंग खरीदनी होगी । होस्टिंग क्या होता है । इसको हमने अपने इस पोस्ट मे बताया हुआ है । इसे जरूर पढे । बहुत सारे होस्टिंग स्टोर होते है ।
जैसे hostinger bluehost godaddy hostgator और भी बहुत कुछ । जब आपने डोमेन और होस्टिंग खरीद ली तो अब आपको worldpress की वैबसाइट पर जाना होगा ।
जहा सबसे पहले तो आपको अकाउंट बनाना होगा । उसके बाद आपको वहाँ पर आपने जो डोमेन खरीदा है उसको worldpress से लिंक करना होगा । और अपने होस्टिंग को भी worldpress से लिंक करना होगा । इस पर मैंने अलग से पोस्ट लिखा है इसे आप देख सकते है ।
Blogpost ki seo kaise karen
अब अपने पूरे worldpress को setup करना होगा । जो भी functions आपको चाहिए ब्लॉगिंग के लिए उनको एक्टिवेट कर सकते है और जिसकी जरूरत नहीं है उसको बंद कर दे । अब आप अपने worldpress मे अपने ब्लॉग को अपने हिसाब से customize कर सकते है ।
जैसा चाहे वैसा बना सकते हो । इसमे कुछ भी करना बहुत आसान होता है , इसमे हर काम के लिए बहुत सारे pluging होते है जो एक क्लिक मे आपका काम कर देते है ।
worldpress के अलावा और बहुत से प्लैटफ़ार्म होते है ब्लॉग बनाने के लिए । लेकिन इन सब मे सबसे ज्यादा worldpress का नाम आता है । क्यूंकी इसका इंटरफ़ेस बहुत सिम्पल होता है । और इसमे ब्लॉगिंग करना यानि की पोस्ट लिखा और customize करना ज्यादा आसान होता है ।
यहा पर आपको बहुत सारे plugins मिल जाते है , जिसकी मदद से आप सिर्फ एक क्लिक पर बहुत सारे काम कर सकते हो । साथ ही यहाँ पर आपको seo friendly आर्टिक्ल लिखना भी आसान हो जाता है ।
क्यूंकी यहा पर सब कुछ recommed किया जाता है , कि कितनी बड़ी पोस्ट लिखनी चाहिए , किस तरह का टाइटल देना चाहिए । कितने फोटोस और लिंक लगाने चाहिए ।
इस तरह ही बहुत सी चीजे यहा पर आपको recommed कर दी जाती है । जिससे आप आसानी से एक seo friendly आर्टिक्ल लिख सकते हो । जिससे आपके पोस्ट का गूगल पर रेंक करने के ज्यादा चान्स बनते है ।
लेकिन वही फ्री वर्शन यानि ब्लॉगर मे ये चीजे नहीं मिलती है । इसेक साथ ही आप यहा पर बहुत से थीम लगा सकते हो वो भी बिलकुल फ्री मे , लेकिन ब्लॉगर मे कुछ लिमिटेड theme ही आप इस्तेमाल मे ला सकते हो ।
लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि आप ब्लॉगर से अच्छी ब्लॉगिंग नहीं कर सकते । आप यदि मेहनत करो तो ब्लॉगर से भी सफलता पा सकते हो । लेकिन worldpress से काम आसान और बेहतर तरीके से हो जाता है ।
लेकिन यदि आपके पास पैसे कि दिक्कत है । जो कि शुरुआत मे हर किसी को होती है । तो आप फ्री वर्शन से ही शुरुआत करे । क्यूंकी आपको पहले सीखना चाहिए और उसके लिए ब्लॉगर बेस्ट है ।
अब जब आप ब्लॉगिंग कर रहे हो तो आपको और भी बहुत से छीजो कि जरूरत पड़ती है । जैसे कि keyword research tool , और वैबसाइट अथॉरिटी चेकर आदि ।
ये सब आपको फ्री मे भी मिल जाते है और आपका बेहतर परिणाम के लिए पैड वर्शन भी इस्तेमाल कर सकते है । आगे कि पोस्ट मे हम आपको इन सबकी डीटेल मे जानकारी देने वाले है ।
तो इस तरह से आप ब्लॉग बना सकते हो । या तो फ्री मे या पैसे लगाकर । ब्लॉग कैसे बनाए ये जो सवाल आपके मन मे था मुझे उम्मीद है इसका जवाव आपको मिल गया होगा । हमारे और भी पोस्ट है जो आपको ब्लॉग कैसे बनाए इस टॉपिक पर मदद कर सकते है । उसको भी जरूर देखे ।
हम आपको यहा एक अच्छा और सफल ब्लॉगर बनाना चाहते है । उम्मीद है आप हमारे साथ बने रहोगे और ब्लॉगर बन कर कुछ बढ़िया करोगे । बहुत सारी शुभकामनाए ।
धन्यवाद ।




0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box