Amazon Affiliate Marketing
और जैसे ही हमे amazon की तरफ से approval मिल जाता है , हम amazon affiliate की प्रोडक्टस को बेच कर पैसे बना सकते है ।
सबसे पहले तो ये जान लेना जरूरी है कि affiliate marketing क्या होता है । मुझे उम्मीद है कि आप मे सभी लोग जानते ही होंगे । फिर भी मैं एक बार इसको स्पष्ट करना चाहूँगा ।
affiliate marketing का मतलब होता है एक ऐसी मार्केटिंग जहां पर आपका ना तो कोई प्रॉडक्ट होता है ना ही आपकी कोई सर्विस होती है । आपको किसी भी कंपनी से बस जुड़ना होता है जो affiliate program को सपोर्ट करती हो ।
और उस कंपनी का प्रॉडक्ट या सर्विस को आपको लोगो तक यानि कस्टमर तक पाहुचाना या प्रॉडक्ट को बेचना होता है । और इसके लिए कंपनी आपको , आपके द्वारा बेचे गए हर प्रॉडक्ट पर commision देती है ।
यानि कि आप कंपनी और कस्टमर के बीच का काम करते है । कंपनी के लिए कस्टमर लाते है और कस्टमर को उसके लिए सही प्रॉडक्ट खोज कर देते है । इसे सरल भाषा मे कहे तो ये एक ब्रोकर और commison का काम है । इसको आप बहुत ही professional तरीके से कर सकते है ।
इसके लिए आपको प्रॉडक्ट या सर्विस को बेचने का हुनर आना चाहिए । कोई भी व्यक्ति के पास जन्म से किसी भी चीज़ को करने कि हुनर नहीं होती , बल्कि उसको समय के साथ सीखा जाता है ।
तो आप भी यहा से affiliate marketing को सीख कर उससे अच्छा खासा पैसा बना सकते है । यहा पर ना तो आपको कोई कंपनी शुरू करने कि जरूरत है । ना ही कोई प्रॉडक्ट बनाने कि जरूरत है । और ना ही किसी तरह का कोई सर्विस देना है ।
इसेक लिए आपको कोई दुकान या स्टोर रूम कि भी जरूरत नहीं है । क्यूंकी आपको किसी भी तरह का कोई समान अपने पास रखने या उसकी देखभाल करने की जरूरत ही नहीं है । आपको तो बस मार्केट मे बनी बनाई कंपनी से जुड़ना है और उसेक नाम का फायदा उठाना है ।
वो भी कंपनी की मर्ज़ी से । और समान का बस प्रचार करना है । ना तो आपको यहाँ समान लाना या ले जाना है । आपको तो बस कस्टमर को किसी प्रॉडक्ट के बारे मे बताना है और ये प्रॉडक्ट कहाँ मिलेगा इसकी जानकारी देनी है।
इससे कस्टमर को भी हेल्प हो जाएगी और कंपनी को भी अपना कस्टमर मिल जाएगा और आपको भी आपके पैसे मिल जाएगे। तो है ना कमाल का marketing ।
इसी तो affiliate marketing कहा जाता है । मैं उम्मीद करता हूँ कि जिनको आज से पहले affiliate marketing क्या है ये नहीं पता था । वो आज affiliate marketing क्या है इसको जान गए होंगे ।
affiliate marketing for beginners
किसी भी काम को करने पर उसके शुरुआती समय मे ही सबसे ज्यादा दिक्कत आती है । क्यूंकी हमारे लिए सब कुछ नया होता है । लेकिन जैसे जैसे हम उस काम को करते जाते है । हमे उसकी अच्छी समझ होने लगती है ।
और वो काम अब हमे आसान लगने लगता है । ठीक इसी तरह affiliate marketing भी beginners के लिए आसान नहीं होता है । बहुत मेहनत करने के बाद ही कहीं एक sell बड़ी मुश्किल से हो पाती है । इसलिए शुरुआती समय मे affiliate marketing को ज्यादा से ज्यादा सीखने पर ध्यान देना चाहिए ।
पहले ही दिन से यदि हम पैसे कि उम्मीद करे तो हम बहुत जल्दी निराश हो कर इस काम को छोड़ सकते है । इसलिए सबसे beginners को affiliate marketing मे जुडने से पहले कुछ बातो का खास ध्यान रखना चाहिए ।
जैसे कि हमे किसी ऐसे affiliate प्रोग्राम मे ही शामिल होना चाहिए जिस कंपनी का मार्केट मे बहुत अच्छा नाम हो । इससे हमे अपने प्रॉडक्ट को सेल करने मे आसानी होगी । दूसरी चीज़ हमे ये भी देखना है कि affiliate marketing मे आपको commision कितना मिल रहा है ।
ऐसा ना हो कि आपने बहुत मेहनत किया लेकिन उसका मेहनतना जरूरत से भी कम मिले । तीसरी चीज़ कोशिश करे किसी एक ही प्रॉडक्ट को पकड़ कर चले । किसी एक ही प्रॉडक्ट पर ध्यान दे ।
एक साथ सभी तरह के प्रॉडक्ट को बेचने कि कोशिश ना करे । आपको किसी एक niche पर काम करना होगा । और हाँ affiliate marketing for beginners मे सबसे बड़ी और जरूरी बात है कि आपको सब्र भी रखना होगा ।
affiliate marketing for beginners के लिए मैं हमेशा से amazon affiliate कि सलाह देता हूँ । इसके कई कारण है । जिसकी हम आगे बात करेगे ।
Become an amazon affiliate
amazon affiliate बनना बहुत आसान है । आपको amazon की वैबसाइट मे जाकर amazon affiliate प्रोग्राम मे खुद को रजिस्टर करना होता है । कुछ फॉर्म भरने होते है ।
जहां पर आपको अपनी डिटेल्स भरनी होती है जैसे कि आपका नाम , पता और इसके बाद आपको अपनी वैबसाइट मे बारे मे पूछा जाता है । आपको अपनी वैबसाइट या एप्लिकेशन या सोश्ल मीडिया का लिंक देना होता है ।
जिसके जरिये आप amazon को ये बता सको कि आप अपने इन प्लैटफ़ार्म के जरिये लोग तक उनका प्रॉडक्ट पाहुचएगे । इस फॉर्म को भरने के बाद आपका फॉर्म रिवियू मे जाता है । यदि आपको approval मिल गया तो उसके बाद आपको आपके बैंक डीटेल और tax information भी मांगा जाता है ।
क्यूकी पैसे सीधे आपके अकाउंट मे भेज दिया जाता है। approval मिलने के बाद आप amazon affiliater बन जाते हो । अब जो भी प्रॉडक्ट आप amazon पर सर्च करोगे उस प्रॉडक्ट के साथ मे आपको उसको साझा करने का लिंक भी मिल जाएगा ।
जो कि पहले सामान्य amazon account पर नहीं मिलता था । बस आपको अब प्रॉडक्ट का प्रमोशन करना है । और हर प्रॉडक्ट कि बिक्री पर आपको उसका commision आपके बैंक अकाउंट मे मिलता रहेगा ।
amazon affiliate commission
Product Category Commision Rate
Kitchen Appliances | Kitchen & Housewares 9%
Furniture | Outdoors | DIY & Tools 9%
Grocery | Pantry 8%
Home | Baby 6%
Automotive | Lawn & Garden | Sports 6%
Computers |Consumer Electronics & Accessories (excl. Data Storage Devices) 5%
Large Appliances | Movies | Music | Software | Video Games 5%
Books | Office Products | Industrial & Scientific Products | Pet Products | Toys 5%
Apparel & Accessories | Luggage & Bags | Watches | Shoes 5%
Health, Beauty & Personal care | Personal Care Appliances 5%
Jewellery (Excluding silver & Gold coins) | Gourmet | Kindle eBooks 5%
Televisions | Mobile Accessories | Musical Instruments 4%
Bicycles & Heavy Gym Equipment | Tyres & Rims 2.5 %
Data Storage Devices 2 %
Mobile Phones* 1 %
Gold & Silver Coins 0.2 %
Amazon Fresh Ambient | Amazon Fresh Perishable | Amazon Fresh Prepared | 5%
Amazon Fresh Produce
All Other Categories 5%
Mobile Phones at 1.5% Fixed Advertising Fee
1) OnePlus: OnePlus 11, 11R
2) iQOO: Neo 7
3) Tecno: Pop 7 Pro, Spark 9
4) Lava: Blaze 5G
5) Oppo: A78
6) Samsung: Galaxy S20FE, S22, S22 Ultra, A14, Galaxy S23 series
7) Redmi: Xiaomi 13 Pro
8) Nokia: X30
Mobile Phones at 0.5% Fixed Advertising Fee
1) OnePlus: 10 pro, 10T
2) Samsung: Samsung M33
3) Redmi: K50i
amazon affiliate websites
आप amazon की प्रोडक्टस को बेचने के लिए Amazon Affiliate website बना सकते हो । ये वैबसाइट आप चाहे तो फ्री मे बना सकते हो । blogger पर या फिर worldpress पर बना सकते हो ।
इसको लेकर मैंने एक पोस्ट भी लिखा है । उसको आप पढ़ सकते हो । Blog Kaise Banaye ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्टस बेचने के लिए मैं आपको सलाह दूंगा की आप worldpress पर अपना Amazon Affiliate website बनाए ।
यहा पर आपको बहुत सारे Affiliate plugins मिल जाएगे । जो आपको आपके प्रॉडक्ट को लोगो तक अच्छे तरीके से पेश करने मे मदद करेगा और आप ज्यादा प्रॉडक्ट या सर्विस बेच पाएगे।
Amazon Affiliate पर आपको किसी एक particular niche यानि किसी एक प्रॉडक्ट के लिए पूरी एक वैबसाइट बनानी चाहिए । एक वैबसाइट मे ही सभी प्रॉडक्ट को add नहीं करना चाहिए ।
जब भी आप वैबसाइट बनाओ तो उसमे प्रॉडक्ट को लेकर अच्छी से description लिखे और उसकी लिंक भी दे । ऐसे प्रॉडक्ट ही प्रमोटे करे । जो सच मे वैल्यू फॉर मनी हो । ताकि लोग दोबारा आपके वैबसाइट मे आए और आपकी कमाई पहले से ज्यादा हो ।
उम्मीद करता हूँ कि आपको सारी बाते समझ आ गई होंगी । फिर भी यदि कोई सवाल आपके मन मे है जिसका जवाव नहीं मिल पाया तो आप हमे नीचे कमेंट कर सकते है । हम आपको जबाब देने कि पूरी कोशिश करेगे ।
धन्यवाद ।



0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box